हरिद्वार में उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला इकाई की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और राम अरोड़ा ने किया। समारोह में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य अनु कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबेरॉय, थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड की उपाध्यक्षा कामिनी सडाना, माटी कला बोर्ड के सदस्य हरजीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अंबेडकर मंडल की अध्यक्षा हिना दुआ तथा अन्य नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीए परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करने वाली हर्षिता पाहवा और सार्थक तनेजा का भी विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों ने कहा कि समाज से मिला यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और वे भविष्य में भी समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे
समारोह में संस्था के चेयरमैन प्रमोद पांधी, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा, वरिष्ठ समाजसेवी, व्यापारी, महिला विंग की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं और जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना रहा।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा का सम्मान समारोह












Leave a Reply