हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही और जनहानि को लेकर हरिद्वार में गोरखाली महिला कल्याण समिति एवं गिरवर नाथ धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से शोक सभा आयोजित की गई।
ऋषिकुल स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा में नेपाल की आपदा पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने बताया कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धडिंग क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। कई घर और अन्य निर्माण बहने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं।
समिति की अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं गिरवर नाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का, चंपा उपाध्याय, तनुजा पांडेय और रेखा शर्मा ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।
शोक सभा के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर हरिद्वार में शोक सभा












Leave a Reply