कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया भागीरथ महोत्सव मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट के सामने धीरवाली रोड पर भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला-2026 में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
महोत्सव के दौरान मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, समिति अध्यक्ष मनोज यादव और उनकी टीम ने सपरिवार भाग लिया। महाआरती के दौरान मेला परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
समिति अध्यक्ष मनोज यादव ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और राजीव शर्मा का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं, समिति के पदाधिकारियों ने अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *