हरिद्वार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया। ऋषिकुल मैदान में आयोजित दो दिवसीय भव्य समारोह में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और अनुयायी सतपाल महाराज को शुभकामनाएं देने पहुंचे।
सोमवार को आयोजित जन्मदिवस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। दोनों ने सतपाल महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि सतपाल महाराज ने लाखों श्रद्धालुओं और अनुयायियों के जीवन में धर्म और आध्यात्मिकता की अलख जगाकर उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने समारोह में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प भी लिया।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपाल महाराज को 75वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, सरलता और अनुशासन के साथ अपना जीवन जिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी अनुशासन और समर्पण के साथ सतपाल महाराज आज भी देवभूमि उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं।
दो दिवसीय समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं धार्मिक माहौल देखने को मिला।
सतपाल महाराज का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया












Leave a Reply