देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में 21 नवंबर को नशामुक्ति अभियान के तहत हाफ मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्म-अप और नशामुक्ति की शपथ के साथ हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन और वॉकथॉन को रवाना किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।


प्रतियोगिता में छात्रों की श्रेणी में शोभित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अभय रावत और पारस संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं छात्राओं की श्रेणी में सर्वी ने प्रथम, संस्कृति और नैना ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।













Leave a Reply