निवान धींगरा ने किया कोच और स्कूल का नाम रोशन

निवान धींगरा ने इंटर स्कूल स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
हरिद्वार। 15वीं इंटर स्कूल स्टेट कराटे चैंपियनशिप में हरिद्वार के होनहार खिलाड़ी निवान धींगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में निवान ने अपने दमदार खेल और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।
निवान की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और कोच में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने निवान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निवान की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *