गंगा बंदी के दौरान नगर निगम का महा सफाई अभियान, मायापुर हेड रेगुलेटर से हटाया 8 टन कूड़ा

हरिद्वार। गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार नगर निगम की ओर से गंगा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त नन्दन कुमार के निर्देश पर डाम कोठी के निकट स्थित मायापुर हेड रेगुलेटर पर महा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 8 टन कूड़ा-कचरा एकत्रित कर नगर निगम के प्लांट तक पहुंचाया गया, जहां उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई।
नगर निगम की टीम ने करीब 60 सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई की। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को गंगा क्षेत्र, घाटों, रेगुलेटरों और आसपास के स्थलों पर नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कूड़े का समय पर निस्तारण करने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने को कहा है।
नगर निगम का कहना है कि गंगा बंदी के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *