एस.एम.जे.एन. कॉलेज में ‘विकसित भारत 47 पर रंगोली प्रतियोगिता।विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश।मनोज गर्ग बोले—सेवा संकल्प अभियान से विकसित होती है सेवा की भावना।शालिनी और निधि की रंगोली ने हासिल किया प्रथम स्थान।

हरिद्वार के एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत @47’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के IQAC, भारतीय मानक ब्यूरो के मानक क्लब, लीगल एड सेल, राष्ट्रीय सेवा योजना और यूथ रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों और आकर्षक आकृतियों के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित भारत, महिला सशक्तीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रगति और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को प्रदर्शित किया। रंगोलियों के जरिए विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *