हरिद्वार, 5 सितंबर 2026।
एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज, हरिद्वार में शिक्षक दिवस के अवसर पर यूको बैंक के कर्मचारियों की ओर से शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिक्षकों के योगदान को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
इस दौरान यूको बैंक गोविंदपुरी के मैनेजर दिनेश सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा को सम्मानित किया। अपने संबोधन में दिनेश सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज को सही दिशा देने में शिक्षकों का योगदान हमेशा अनुकरणीय रहा है।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, आशा शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. रजनी सिंघल और वैभव बतरा सहित अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूको बैंक की सहायक मैनेजर मनीषा गौड़ समेत प्रियांशु, अक्षय, शेरी अरोड़ा, शुभम नेगी और कृपानाथ मौजूद रहे। वहीं कॉलेज परिवार की ओर से कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद पांडे सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका












Leave a Reply