धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़े श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के एक महामंडलेश्वर इन दिनों मुंबई में दर्ज यौन उत्पीड़न के मुकदमे को लेकर चर्चाओं में हैं। एक महिला की शिकायत पर दर्ज इस मामले ने संत समाज की छवि, संन्यास की मर्यादा और कथावाचकों के आचरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
मामले के सामने आने के बाद महामंडलेश्वर की वेशभूषा और संन्यासी स्वरूप को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, धर्म और अध्यात्म के मंच से उपदेश देने वाले लोगों के आचरण पर भी चर्चा तेज हो गई है।
इस बीच सूत्रों के हवाले से आरोपी को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए मोटी रकम की पेशकश किए जाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कुछ कथित बाबा और उनके करीबी आरोपी के बचाव में सक्रिय हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल मामले में आरोपों की सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन इस पूरे प्रकरण ने संत समाज की मर्यादा और कथित बाबाओं की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Leave a Reply