हरिद्वार:- सावन माह में धर्मनगरी हरिद्वार में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जन निर्माण पार्टी की ओर से 8 अगस्त 2026 को कांवड़ियों के लिए कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
जन निर्माण पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति और पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव के साथ शिव भक्तों की सेवा की। कांवड़ियों को भोजन के साथ जल उपलब्ध कराया गया और भंडारे में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और सेवा का पावन पर्व है। कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि उनके और सहयोगियों की ओर से हर वर्ष इसी भावना के साथ शिव भक्तों की सेवा की जाती है और भविष्य में भी जनसेवा एवं धार्मिक सेवा के कार्य जारी रहेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और कांवड़ियों की सेवा के माध्यम से समाज में भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
भंडारे में अनिल प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, रामदेव, सत्यवीर राठौड़, राजकुमार प्रजापति, प्रशांत प्रजापति, नेमचंद सैनी, सौरव प्रजापति, मुकेश उपाध्याय, योगेश धीमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।













Leave a Reply