हरिद्वार। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग अधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों और सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर 2026 को निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन किया जाएगा। संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधि 10 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 12 सितंबर को किया जाएगा, जबकि 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा।
जिला प्रशासन के मुताबिक दावा-आपत्ति और उनके निस्तारण की कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय हरिद्वार में होगी। प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों से समय पर मतदाता सूची का निरीक्षण कर आवश्यक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है।
जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी शुरू, 8 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन












Leave a Reply