हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार का एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज आगामी 16 जून से राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज़ी प्रतियोगिता “तीरंदाज़ी महाकुंभ” की मेजबानी करने जा रहा है। कॉलेज का खेल मैदान इस भव्य आयोजन का केंद्र बनेगा, जहां देशभर से 500 से अधिक प्रतिभागी और शीर्ष धनुर्धर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज द्वारा किया जाएगा। उनके सानिध्य में आयोजित होने वाला यह खेल महोत्सव पूरे विधि-विधान और गरिमामय वातावरण में शुरू होगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
आयोजन से जुड़े कुलदीप चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक तीरंदाज़ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल मैदान और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल उत्तराखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाज़ी खेल को नई पहचान और नई ऊंचाई प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हरिद्वार में तीरंदाज़ी का महाकुंभ 16 जून से, देशभर के 500 से अधिक धनुर्धर दिखाएंगे निशानेबाजी का दमसब एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रवींद्र पुरी करेंगे शुभारंभ












Leave a Reply