हरिद्वार, 9 सितंबर। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में इनर व्हील क्लब, हरिद्वार के सहयोग से छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच और एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा और मुख्य वक्ता डॉ. नीता मेहरा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. बत्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता गंभीर बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव होगा, जब हम महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक होंगे।
मुख्य वक्ता डॉ. नीता मेहरा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव और एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं के सवालों के जवाब डॉ. नीता मेहरा ने दिए। अंत में डॉ. रुचिता सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की सदस्य डॉ. पूर्णिमा सुंद्रियाल, डॉ. सरोज शर्मा, सुश्री ऋचा मिनोचा और डॉ. पल्लवी राणा का विशेष योगदान रहा।
एसएमजेएन कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम












Leave a Reply