हर घर तिरंगा अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता

हरिद्वार, 12 अगस्त 2026:
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज हरिद्वार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे से प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन आईक्यूएसी, पर्यावरण प्रकोष्ठ, एनएसएस, लीगल ऐड सेल, एंटी ड्रग सेल और मानक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के रंगों और राष्ट्रीय भावना को केंद्र में रखते हुए आकर्षक पेंटिंग और पोस्टर बनाए। चित्रों में देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और एकता-अखंडता की भावना देखने को मिली।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
प्रतियोगिता में बीएससी की छात्रा सोनम पालीवाल और बीए की छात्रा स्नेहा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार प्रिया रघुवंशी और शीतल को, जबकि तृतीय पुरस्कार दीक्षा रावत, प्रिन्सी राजपूत और मीनाक्षी को मिला। खुशी रावत, यासमीन और कशिश सैनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. शिव कुमार चौहान सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *