हरिद्वार में इस बार स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व एक साथ पड़ने से उत्साह दोगुना नजर आया। ज्वालापुर स्थित जर्स कंट्री की महिलाओं ने एक निजी होटल में तीज उत्सव का आयोजन किया। हरे परिधानों, मेहंदी और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीज मनाई और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित जर्स कंट्री की महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया। निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हरे रंग के परिधानों, हरी चूड़ियों, मेहंदी और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने तीज के गीतों और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ जमकर खुशियां मनाईं। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री संतोष चौहान और समाजसेवी उमा चौहान ने भी शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव-पार्वती की प्रेम कथा सुनाते हुए तीज के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
बाइट/महिला:
महिलाओं ने कहा कि इस बार 15 अगस्त और तीज एक साथ पड़ने से खुशी दोगुनी हो गई। देश को आजादी मिलने के दिन ही तीज का पर्व होने से यह दिन उनके लिए बेहद खास रहा। महिलाओं ने मजाकिया अंदाज में कहा कि देश की आजादी के साथ उन्हें भी एक दिन के लिए रसोई से आजादी मिल गई।
कार्यक्रम में उमा चौहान, डॉ. संतोष चौहान, अलका त्यागी, मधु चुग, प्रोमिला शर्मा, अनुराधा अग्रवाल, अंकिता चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
तीज के पारंपरिक रंग और स्वतंत्रता दिवस के देशभक्ति के उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जर्स कंट्री की महिलाओं के इस आयोजन में हरियाली तीज की परंपरा, आपसी भाईचारे और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई देने के साथ ही देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
15 अगस्त और हरियाली तीज का अनूठा संगम जूर्स कंट्री की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम से मनाया तीज












Leave a Reply