14 अगस्त को जूर्स कंट्री की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सावन की हरियाली तीज मनाया

हरिद्वार। जूर्स कंट्री की महिलाओं की ओर से 14 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की चूड़ियां, मेहंदी, पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार कर भाग लिया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, गीत-संगीत और सावन के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। सुनीता भाटिया ने बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती की प्रेम कथा से जुड़े तीज पर्व को महिलाएं सावन में एक साथ मनाती हैं और इस बहाने आपस में खुशियां बांटती हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं और खेल आयोजित किए गए, जिसमें तंबोला और ग्लास पासिंग विशेष आकर्षण रहे। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं का नृत्य रहा, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान सुनीता भाटिया, रुचि जैन, पूनम, प्राची, किरण, निधि, दिव्या, नूरी, अंजना मल्होत्रा, मुक्ता, आकांक्षा मल्होत्रा, ऋतु, शिवानी और अर्चना धींगरा सहित जूर्स कंट्री की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *