हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं ने सज-धजकर मनाया पर्व हरिद्वार में तीज उत्सव

हरिद्वार। हरिद्वार में आज हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। जर्स कंट्री के निवासियों की ओर से एक होटल में विशेष तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सुनीता भाटिया ने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम, समर्पण और वैवाहिक जीवन की कथा सुनाते हुए तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए तीज का व्रत और पूजन करती हैं।

इस दौरान महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर तीज की खुशियां मनाईं। हाथों में रची मेहंदी, हरी चूड़ियां और हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। गीत-संगीत और विभिन्न गतिविधियों के बीच कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में सुनीता भाटिया, रुचि जैन, पूनम, प्राची, किरण, निधि, दिव्या और नूरी सहित कई महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। वहीं अंजना मल्होत्रा, मुक्ता, आकांक्षा मल्होत्रा, ऋतु, शिवानी, अर्चना सहित अन्य महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

महिलाओं ने कहा कि हरियाली तीज का यह आयोजन उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सौहार्द का अवसर भी देता है। सभी ने तीज उत्सव के अनुभव को बेहद शानदार और यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *