प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिवसएंकर:

हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया।

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में हरिद्वार में मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और संगठन की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्य और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम में लव शर्मा, विशाल गर्ग, प्रीति गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, प्रेम शंकर पिंकी, रितु ठाकुर, अरविंद कुषवाहा, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, बिंदर पाल, रेनू शर्मा, ओपी सिंह, राजेश रस्तोगी, रजनीश चौधरी, प्रमोद शर्मा, अनिल अरोड़ा, सुषमा चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *