: कुलपति ने किया अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

हरिद्वार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने एस.एम.जे.एन. पीजी कॉलेज, हरिद्वार में संचालित विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने विद्यार्थियों को मिल रही शैक्षणिक सुविधाओं, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन सामग्री, अभिलेखों के रख-रखाव और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली।
कुलपति ने अध्ययन केंद्र की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद पाते हुए संतोष जताया। उन्होंने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के जरिए उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने में अध्ययन केंद्रों की अहम भूमिका है।
वहीं, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कुलपति को अध्ययन केंद्र की गतिविधियों और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान अध्ययन केंद्र से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *