मां की यादों को गहनों में संजो रहा हरिद्वार का यह खास ज्वैलरी शोरूम

हरिद्वार।
मदर्स डे पर जहां हर कोई अपनी मां को खास महसूस कराने में जुटा रहा, वहीं हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित बीसी जेवेल्स लॉन्ज ने इस दिन को भावनाओं से जोड़ते हुए एक अनोखी पहल की। यहां मां और बच्चे के रिश्ते को सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि ज्वैलरी के रूप में हमेशा के लिए संजोने का प्रयास किया जा रहा है।
शोरूम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे और मां के सम्मान में आयोजित इस अनूठी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मां दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है और माता-पिता ही धरती पर भगवान का स्वरूप हैं। उन्होंने बीसी जेवेल्स लॉन्ज की वर्षों से बनी विश्वसनीयता और नए प्रयोगों की प्रशंसा करते हुए इसे हरिद्वार के लिए गर्व की बात बताया।
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण रही वह विशेष ज्वैलरी, जिसमें नवजात शिशु की सुरक्षित संरक्षित अम्बिलिकल कॉर्ड (नाभि) को डिजाइन के रूप में शामिल किया जा रहा है। यह ज्वैलरी अब उन माता-पिता की पहली पसंद बनती जा रही है, जो अपने बच्चे से जुड़ी सबसे खूबसूरत यादों को हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं।
शोरूम के डिजाइनर सन्नी मल्होत्रा ने बताया कि यह सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि मां और बच्चे के भावनात्मक रिश्ते की निशानी है। उन्होंने कहा कि लोग अब ऐसी ज्वैलरी को बेहद पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह जीवन के सबसे खास पल को हमेशा के लिए यादगार बना देती है।
वहीं शोरूम संचालिका नैंसी मल्होत्रा ने कहा कि मदर्स डे केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि मां के त्याग, प्रेम और ममता को सम्मान देने का अवसर है। इसी सोच के साथ ऐसी ज्वैलरी तैयार की जा रही है, जो भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त कर सके।
हरिद्वार में यह अनोखा प्रयोग अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां गहनों की चमक के साथ रिश्तों की गर्माहट भी महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *