हरिद्वार में तहसील दिवस का रोस्टर जारी, हर माह पहले और तीसरे मंगलवार को होगा आयोजन

हरिद्वार | 05 अप्रैल 2026
जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए तहसील दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। शासन के निर्देशों के अनुरूप अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जनपद की सभी तहसीलों में एक साथ “तहसील दिवस” आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान हरिद्वार जनपद की प्रमुख तहसीलें—हरिद्वार, रुड़की, लक्सर एवं भगवानपुर—में संबंधित तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा।
 मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान
तहसील दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला या मंडल मुख्यालय जाने की आवश्यकता से राहत देना है। अब अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित उप जिलाधिकारी करेंगे, जबकि इसमें जिला स्तरीय अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
 डीएम करेंगे रैंडम निरीक्षण
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। साथ ही, तहसील दिवस की कार्यप्रणाली की निगरानी स्वयं जिलाधिकारी द्वारा रैंडम निरीक्षण के माध्यम से की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वे किसी भी तहसील में पहुंचकर कार्यक्रम की अध्यक्षता भी कर सकते हैं।
 07 अप्रैल 2026 से होगी शुरुआत
तहसील दिवस का आयोजन 07 अप्रैल 2026 से 16 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है।
कुछ प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
07 अप्रैल 2026 (प्रथम मंगलवार)
21 अप्रैल 2026 (तृतीय मंगलवार)
05 मई 2026, 19 मई 2026
02 जून 2026, 16 जून 2026
07 जुलाई 2026, 21 जुलाई 2026
04 अगस्त 2026, 18 अगस्त 2026
01 सितंबर 2026, 15 सितंबर 2026
06 अक्टूबर 2026, 20 अक्टूबर 2026
03 नवंबर 2026, 17 नवंबर 2026
01 दिसंबर 2026, 15 दिसंबर 2026
05 जनवरी 2027, 19 जनवरी 2027
02 फरवरी 2027, 16 फरवरी 2027
02 मार्च 2027, 16 मार्च 2027
 जनपदवासियों से अपील
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपनी नजदीकी तहसील में पहुंचकर इस व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही प्राप्त करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *