हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं, शिवभक्तों तथा नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने या किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करें। जलभराव वाले इलाकों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि बारिश से सरकारी या निजी संपत्ति को होने वाली किसी भी क्षति का तत्काल आकलन कर उसकी सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को भेजी जाए। इसके अलावा हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से गंगा घाटों और नदी तटों पर विशेष सावधानी बरतने, तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन और पुलिस के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी बढ़ते जलस्तर के मद्देनज़र सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने सभी विभागों को किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई कर जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए हैं।
RAIN ALERT DM HARIDWAR












Leave a Reply