ऑपरेशन प्रहार: बहादराबाद पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन

हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक बलिनो कार सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *