हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों का शुद्ध और अद्यतन विवरण 5 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग यह जानकारी ई-मेल आईडी uahar@nic.in या हार्ड कॉपी के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान केंद्र, हरिद्वार में जमा करा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा तक कार्मिकों का डाटा उपलब्ध नहीं कराने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव से पहले मतदान और मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना है।
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, मतदान और मतगणना कार्मिकों का बनेगा डाटाबेस












Leave a Reply