हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की पार्किंग में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी स्कूल बसों में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से कई स्कूल बसें बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग स्कूल परिसर की पार्किंग में खड़ी बसों में लगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
👉 प्रशासन द्वारा घटना के कारणों का जल्द खुलासा किए जाने की उम्मीद है।
बहादराबाद में निजी स्कूल की पार्किंग में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक












Leave a Reply