देहरादून/हरिद्वार, 19 फ़रवरी।
प्रोविंशियल ऐडेड कॉलेज एसोसिएशन (PACA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेंद्र भसीन एवं डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रो. हरवीर सिंह रंधावा, महामंत्री प्रो. प्रशांत सिंह, सचिव प्रो. शालिनी गुप्ता तथा आजीवन सदस्य एवं वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की चहुंमुखी प्रगति के लिए लिए जा रहे निर्णयों की सराहना करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण सहयोग और समर्पण का आश्वासन दिया।
उच्च शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर चर्चा
बैठक के दौरान नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश की उच्च शिक्षा में उभर रहे नए आयामों, अवसरों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के समक्ष आ रही चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने PACA द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए आगामी मई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले संगठन के वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने की सहर्ष स्वीकृति भी प्रदान की।
इस भेंट को प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा
PACA प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट












Leave a Reply