हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर सुप्रसिद्ध भजन गायक और पद्मश्री सम्मानित अनूप जलोटा ने आगामी ओटीटी शो ‘कर्मों का फल’ की शूटिंग की। भक्तिद्वार टेलीविजन ओटीटी के लिए बनाए जा रहे इस शो का उद्देश्य रोचक कहानियों के माध्यम से समाज को अच्छे कर्म करने और उनके महत्व का संदेश देना है।
शूटिंग के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि इंसान अपने जीवन में जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही परिणाम मिलता है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को अच्छे कर्मों के प्रति प्रेरित करने के साथ जीवन में महत्वपूर्ण सीख भी देते हैं।
शो के निर्देशक जयदेव चक्रवर्ती ने बताया कि श्रृंखला की प्रत्येक कहानी कर्म और उसके परिणाम पर आधारित है। शूटिंग के दौरान ‘लॉटरी’ शीर्षक वाली कहानी फिल्माई गई। वहीं निर्माता दिनेश असोपा ने बताया कि भक्तिद्वार ओटीटी पर भक्ति, आध्यात्मिकता, धार्मिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों के साथ सार्थक मनोरंजक सामग्री भी दर्शकों को उपलब्ध कराई जाएगी।
हरकी पैड़ी जैसे आध्यात्मिक स्थल पर हुई शूटिंग से इस शो को खास पहचान मिली है। ‘कर्मों का फल’ जल्द ही भक्तिद्वार टेलीविजन ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। शो का मुख्य संदेश है कि इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि हर कर्म का फल अवश्य मिलता है।
हरिद्वार में अनूप जलोटा ने की ‘कर्मों का फल’ शो की शूटिंग, हर कर्म के परिणाम का देंगे संदेश












Leave a Reply