गुघाल मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

हरिद्वार। ज्वालापुर में आयोजित गुघाल मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी सिटी हरिद्वार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों को मेले के दौरान भीड़ पर लगातार नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *