हरिद्वार: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर क्षेत्र में प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए एक व्यावसायिक निर्माण स्थल को सील कर दिया। यह कार्रवाई पीएसी रोड पर ए टू जेड ऑटोमोबाइल के सामने की गई।
जानकारी के अनुसार, नावेद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के करीब 20×40 फीट क्षेत्र में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाते हुए पूरे स्थल को सील कर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध नक्शा स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नियमों के खिलाफ है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में बिना अनुमति निर्माण दोबारा शुरू न किया जाए, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण ने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति जरूर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हरिद्वार में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण की कार्रवाई, व्यावसायिक स्थल सील












Leave a Reply