डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन और कार्यों पर विचार गोष्ठी आयोजित

हरिद्वार स्थित एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय “डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन और कार्य” रहा, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि डॉ अम्बेडकर ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक और वैचारिक ढांचे को भी मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बाबा साहेब के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, चरित्र, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व उनके दर्शन के प्रमुख स्तंभ हैं, जो सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं।
इस अवसर पर मानसी, भावेश पंवार, संस्कृति शर्मा, रिया कश्यप, खुशी शर्मा, दिव्यांशु नेगी, अनिष्का रावत और कशिश शुक्ला सहित कई छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर का व्यक्तित्व और दर्शन हर युग में प्रासंगिक है और समाज को दिशा देने वाला है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. नलिनी जैन, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. पल्लवी, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. अमिता मल्होत्रा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. अनुरीषा, दिव्यांश शर्मा, डॉ. हरीश चंद्र, विनीत सक्सेना, डॉ. गौरव अग्रवाल, यादविंदर सिंह, कालिंदी, प्रिंस श्रोत्रिय, निशांत चौहान और गौरव बंसल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *