नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 41वीं बैठक संपन्न, टीएचडीसी को प्रथम पुरस्कार

ऋषिकेश/रुड़की, 29 जनवरी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) हरिद्वार की 41वीं अर्धवार्षिक बैठक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की में आयोजित की गई। बैठक में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रम श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं. एवं प्रशा.) डॉ. अमर नाथ त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के प्रमुख व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में नराकास के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमें टीएचडीसी के सहायक प्रबंधक नीरज शर्मा को प्रथम पुरस्कार एवं गोविंद रेलिया को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और राजभाषा हिंदी के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *