पार्षद के संरक्षण में फल फूल रहा है अवैध खाई बाड़ी का कारोबार चाय की टपरी बना जेब कतरा

हरिद्वार। ज्वालापुर के पाव धोई इलाके से कथित सट्टे के कारोबार का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाय की टपरी की आड़ में सट्टे का खेल चलाया जा रहा है और यहां आने वाले लोगों को पैसों का दांव लगाने के लिए उकसाया जाता है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि इस कथित कारोबार में गरीब और मेहनतकश तबके के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि चाय पीने के बहाने पहुंचने वाले कई लोग सट्टे के खेल में शामिल होते हैं और अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगा देते हैं।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित सट्टे का कारोबार स्थानीय पार्षद के संरक्षण में फल-फूल रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सवाल यह है कि यदि इलाके में खुलेआम कथित तौर पर सट्टे का कारोबार चल रहा है, तो जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि सामने आए इन आरोपों पर पुलिस और प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और कथित सट्टे के कारोबार पर कब शिकंजा कसता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *