देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल में आयोजित बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और 9 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मसूरी विधानसभा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत धोरण वार्ड (बूथ संख्या-25) के दिवंगत बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय ब्रह्म किशोर शर्मा को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और आमजन की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही 9 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने की अपील भी की गई।
हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज, 9 अगस्त की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान








Leave a Reply