दीपावली पर 20 क्विंटल फूलों से सजा बाबा केदार का दरबार, 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में दीपावली के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बाबा केदारनाथ के मंदिर और प्रांगण को करीब 18 से 20 क्विंटल विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट से धाम की दिव्यता और भव्यता देखते ही बन रही है।


बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने धाम से देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आज भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद बाबा केदारनाथ के कपाट बंद करने की पारंपरिक प्रक्रिया शुरू होगी। आगामी 11 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।


डॉ. पोस्ती ने श्रद्धालुओं से दीपावली के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और दीपोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *