दीपावली और कुंभ की तैयारियों को लेकर नगर निगम का रात्रिकालीन सफाई अभियान, 43 पर्यावरण मित्रों ने संभाली कमान

दीपावली और आगामी कुंभ मेला-2027 को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत ज्वालापुर मुख्य बाजार से आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड होते हुए हर की पौड़ी तक व्यापक सफाई कराई गई।


इस दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक आकाश फोर और सुपरवाइजरों के नेतृत्व में नगर निगम के 43 पर्यावरण मित्रों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई। नगर निगम का कहना है कि दीपावली और कुंभ मेले के मद्देनजर शहर में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे, ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *