हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रोड़ी बेलवाला और पंतदीप सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ कुंभ मेले में सफाई व्यवस्था और कॉम्पेक्टर व सफाई वाहनों के आवागमन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर रात्रि में भी निर्माण कार्य कराने को कहा।
साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और नियमित निगरानी पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि कार्यों में देरी और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।











Leave a Reply