टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (पीएससीबी), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 31वीं इंटर-सेंट्रल पावर सेक्टर अंडरटेकिंग्स (आईसीपीएसयू) शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन 31 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीएचडीसीआईएल खेल एवं स्वास्थ्य आधारित संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के समग्र विकास के साथ-साथ सार्वजनिक उपक्रमों के बीच आपसी सौहार्द को भी मजबूत करती हैं।
समापन समारोह में डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन एवं केंद्रीय संचार) ने प्रतिभागी सभी टीमों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन एवं अनुकरणीय खेल भावना की सराहना की।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्युत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों की कुल 11 टीमों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
पुरुष टीम शतरंज चैंपियनशिप
磊 प्रथम स्थान – पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL)
賂 द्वितीय स्थान – दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC)
雷 तृतीय स्थान – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड
पुरुष व्यक्तिगत शतरंज
磊 श्री सौरभ बिस्वास (ग्रिड इंडिया)
賂 श्री सौरभ धीमान (एसजेवीएनएल)
雷 श्री नागा पवन कल्याण कुमार (PGCIL)
महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप
磊 पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
賂 एनएचपीसी
雷 ग्रिड इंडिया
महिला व्यक्तिगत शतरंज
磊 सुश्री लिया जॉर्ज (एनएचपीसी)
賂 सुश्री हिमांशी (PGCIL)
雷 सुश्री कमलेश (PGCIL)
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्री ए. के. विश्वकर्मा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-कल्याण) द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्विस प्रणाली के अंतर्गत किया गया, जिसमें फीडे (FIDE) के सभी नियमों का पूर्ण पालन किया गया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन सुश्री स्वाति भट्ट (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक), श्री संकल्प अरोड़ा (फीडे निर्णायक) एवं सुश्री प्रकृति मनोध्या (फीडे निर्णायक) द्वारा किया गया।
इस टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), बीबीएमबी, डीवीसी, ग्रिड इंडिया, एनएचपीसी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, एसजेवीएनएल एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टीमों ने भाग लिया।
— डॉ. ए. एन. त्रिपाठी
मुख्य महाप्रबंधक (केंद्रीय संचार), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 31वीं इंटर-सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन









Leave a Reply