डेंगू-मलेरिया रोकथाम अभियान

हरिद्वार। डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर निगम हरिद्वार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम की टीम लार्वा की जांच कर उसे नष्ट करने के साथ जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करेगी। वहीं घरों और प्रतिष्ठानों में कूलर, गमले, पुराने बर्तन और टायरों में जमा पानी की भी जांच की जाएगी। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने के साथ पंपलेट भी वितरित किए जाएंगे।

बैठक के बाद नगर निगम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने लोगों से पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। नगर निगम ने आगामी दिनों में भी डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *