लव शर्मा बने नामित पार्षद, समर्थकों ने मनाया जश्न

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में लव शर्मा को नामित पार्षद बनाए जाने के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मंगलवार देर रात बड़ी संख्या में समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है।

लव शर्मा ने जिला एवं प्रदेश संगठन, उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का विकास, जनसेवा और जनहित उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल समेत अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, शुभम सैनी, प्रवीण पाल, सुधीर कुमार, नीरज राठौर, सचिन चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *