हरिद्वार। आज के समय में सोना-चांदी खरीदते वक्त ग्राहकों के सामने सबसे बड़ी चिंता शुद्धता, सही कीमत और मेकिंग चार्जेस को लेकर रहती है। ऐसे में पिछले दो दशकों से सुभाष नगर क्षेत्र में अपने भरोसे और गुणवत्ता के लिए पहचान बना चुके शारदा ज्वैलर्स की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब वंशी ज्वैलर्स ग्राहकों को आधुनिक और पारदर्शी खरीदारी का अनुभव देने के उद्देश्य से सामने आया है।
शिवालिक नगर और ज्वालापुर को जोड़ने वाली मुख्य पी.एस.सी. रोड पर स्थित यह भव्य शोरूम शारदा ज्वैलर्स से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थापित किया गया है। वंशी ज्वैलर्स की विशेषता यह है कि इसकी कमान युवा सोच और आधुनिक व्यावसायिक दृष्टिकोण रखने वाले प्रबंधन के हाथों में है, जिन्होंने देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के अनुभव को ज्वैलरी कारोबार में उतारते हुए ग्राहकों के लिए एक नया और पारदर्शी मॉडल विकसित किया है।
वंशी ज्वैलर्स ने चांदी के आभूषणों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास किया है। लंबे शोध और बाजार अध्ययन के बाद शोरूम ने अपना एक्सक्लूसिव सिल्वर ब्रांड “एडमायर” लॉन्च किया है। 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बने इन आभूषणों में आधुनिक डिजाइन और किफायती कीमतों का विशेष ध्यान रखा गया है। ग्राहक इन उत्पादों को शोरूम के साथ-साथ वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।
सोने के आभूषणों की बात करें तो वंशी ज्वैलर्स 9 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक के गोल्ड विकल्प उपलब्ध करा रहा है। संस्थान का दावा है कि यहां उपलब्ध सोना केवल आभूषण नहीं बल्कि एक सुरक्षित निवेश का माध्यम भी है। ग्राहकों को उचित मूल्य, पारदर्शी लेन-देन और वाजिब मेकिंग चार्जेस का लाभ देने पर विशेष जोर दिया गया है।
आगामी त्योहारी सीजन और विवाह समारोहों को देखते हुए वंशी ज्वैलर्स ग्राहकों के लिए ऐसा विकल्प बनकर उभर रहा है, जहां पारिवारिक विश्वास, शुद्धता की गारंटी और आधुनिक खरीदारी अनुभव एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। स्थानीय बाजार में यह नया शोरूम ग्राहकों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
शुद्धता, पारदर्शिता और आधुनिक अनुभव का संगम बना वंशी ज्वैलर्स, सुभाष नगर की विरासत को दे रहा नई पहचान








Leave a Reply