पत्रकार अनुपम त्रिवेदी को मातृ शोक, महानिदेशक सूचना ने श्मशान घाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार | 02 फरवरी 2026
वरिष्ठ पत्रकार एवं NEWS 18 के उत्तराखंड संपादक अनुपम त्रिवेदी की माता श्रीमती गीता त्रिवेदी का अंतिम संस्कार सोमवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी श्मशान घाट पहुंचे और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
बताया गया कि श्रीमती गीता त्रिवेदी का निधन रविवार को बीमारी के चलते देहरादून में 85 वर्ष की आयु में हो गया था। उनके ज्येष्ठ पुत्र भुवन चंद त्रिवेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, आशीष मिश्रा, पुलकित शुक्ला, अविक्षित रमन, नरेश दीवान शैली, अमित गुप्ता सहित हरिद्वार एवं देहरादून जनपद के अनेक पत्रकार, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
समस्त पत्रकार जगत ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *