पार्षद भूपेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री धामी को कैलाश मानसरोवर का जल और चित्र किया भेंट…

हरिद्वार। भाजपा पार्षद एवं समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैलाश मानसरोवर का जल और चित्र भेंट किया। भूपेंद्र कुमार कैलाश मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैं, गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा था। जगदगुरु आश्रम में स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने शिष्टाचार भेंट की, उन्हें कैलाश मानसरोवर का पवित्र जल और चित्र भेंट किया।

इस मौके पर भूपेंद्र कुमार ने कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर सब्सिडी दिए जाने की मांग की, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए कई तरह के सुख-सुविधा के इंतजाम किए जाते हैं, यात्रा को और सुगम बनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *