
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज संतो द्वारा अंग वस्त्र पहनकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। दरअसल हाल ही में उत्तराखंड के स्कूलों में गीता के श्लोक अनिवार्य करने और कावड़ यात्रा के दौरान भगवे के आड़ में लोगों को ठगने वाले कन्नेमियों कालनेमीयो के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमी चलाए जाने से खुश होकर संतों ने आज देहरादून मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर धामी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
श्री जगन्नाथ आश्रम ऋषिकेश के पीठाधीश्वर महंत लोकेश दास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा कावड़ यात्रा के दौरान ऑपरेशन कालनेमी और प्रदेश के स्कूलों में गीता श्लोक अनिवार्य कर जाने से संत समाज में खुशी है। आज अपनी खुशी को इजहार करते हुए संतो द्वारा मुख्यमंत्री धामी का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर महंत शिवानंद महाराज, चेतन ज्योति आश्रम, केशव स्वरूप जी महाराज,जनार्दन आश्रम, स्वामी , स्वामी परमानंद जी महाराज,मधुबन आश्रम,नारायण स्वामी जी, स्वामी नारायण आश्रम, प्रतीक कालिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा ऋषिकेश मौजूद रहे।











Leave a Reply