हरिद्वार के एसएमजेएन कॉलेज में 12 मार्च को युवा संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ पोर्टल और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संचालन के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है।
युवा संसद में ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपने विचार रख सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार व्यक्त करने के लिए अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा विषय की समझ, तार्किक विश्लेषण, संवैधानिक मूल्यों की जानकारी और प्रभावी अभिव्यक्ति के आधार पर किया जाएगा।
जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का मौका मिलेगा, जबकि राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संवाद का मंच देना और उनके विचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
युवा संसद 2026 का आयोजन किया जायेगा यसएम जेन कॉलेज हरिद्वार मे












Leave a Reply