हरिद्वार।
जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती के उपरांत हुए विवाद में दो व्यक्तियों की मौत के मामले को एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है।
मामले में पुलिस स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद चौकी प्रभारी तेज्जुपुर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल द्वारा प्रस्तुत की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से सामने आया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उच्चाधिकारियों को समय रहते अवगत कराया गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर पुलिस की निष्क्रियता के कारण स्थिति को नियंत्रित करने में देरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप हालात बिगड़ते चले गए और मामला गंभीर रूप ले बैठा।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस पूरे प्रकरण को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर तत्काल, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी के इस सख्त कदम को पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
हरिद्वार: रविदास जयंती विवाद में दो मौतों के बाद SSP का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित










Leave a Reply