धर्मनगरी हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शास्त्रों में वर्णित कलिकाल की बातों को सच साबित करती एक घटना ने संत समाज की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक स्वयंभू बाबा पर उसकी कथित प्रेमिका को गर्भवती करने और बाद में गर्भपात करवाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद संत समाज में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हरिद्वार, जिसे धर्म और आस्था की नगरी कहा जाता है, वहीं एक बाबा की कथित रंगीन मिजाजी अब चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, बाबा के एक युवती से संबंध थे और इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई।
जैसे ही गर्भवती होने की जानकारी बाबा को मिली, उसके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और छवि को बचाने के लिए बाबा ने युवती का गर्भपात करवा दिया।
सूत्र यह भी बताते हैं कि इससे पहले भी युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका लंबे समय तक इलाज चला।
चर्चा है कि बाबा समय-समय पर युवती से मिलने भी जाता था। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
धर्म और आस्था के नाम पर लोगों की श्रद्धा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे मामलों ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। संत समाज की छवि को धूमिल करने वाली घटनाओं पर अब प्रशासन की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।
फिलहाल यह मामला चर्चा और सूत्रों के हवाले से सामने आया है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है तो जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
धर्मनगरी में बाबा पर गंभीर आरोप












Leave a Reply