“बुद्धकर भवन” के नाम से जाना जाएगा प्रेस क्लब सभागार

धर्मनगरी हरिद्वार में पत्रकारिता जगत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रेस क्लब सभागार का नाम अब वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय डॉ. कमलकांत बुधकर की स्मृति में “बुद्धकर भवन” रखा जाएगा। साथ ही वर्ष 1986 से 2025 तक के प्रेस क्लब अध्यक्षों के चित्रों का भव्य लोकार्पण भी किया गया।

प्रेस क्लब एवं भारतीय संवाद परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिवशंकर जायसवाल, कौशल सिखौला और गोपाल रावत ने संयुक्त रूप से पूर्व अध्यक्षों के चित्रों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले स्वर्गीय डॉ. कमलकांत बुधकर के सम्मान में सभागार का नाम “बुद्धकर भवन” रखा जाएगा।
“स्वर्गीय कमलकांत बुधकर का पत्रकारिता में योगदान अतुलनीय रहा है। उनके आदर्श हम सभी पत्रकारों के लिए प्रेरणा हैं। उनके नाम पर सभागार का नामकरण हमारे लिए गर्व
महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और बुधकर जी के सिद्धांतों पर चलकर इसे और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में होली मिलन समारोह को भी उत्साहपूर्वक मनाने की घोषणा की गई।
बाइट – डॉ. शिवशंकर जायसवाल (वरिष्ठ पत्रकार):
“पूर्व अध्यक्षों के चित्र सभागार में लगाना और स्वर्गीय बुधकर जी के नाम पर भवन का नामकरण करना अत्यंत सराहनीय निर्णय है। इससे पत्रकारों को प्रेरणा मिलेगी।”
वीओ:
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, आदेश त्यागी, रमेश खन्ना, रजनीकांत शुक्ला, सुभाष कपिल, बालकृष्ण शास्त्री, बृजेंद्र हर्ष, अविक्षित रमन, प्रदीप गर्ग, दीपक नौटियाल, संजय आर्य, अमित शर्मा और अमित गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *