एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने योग, वृक्षारोपण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सामाजिक संदेश

हरिद्वार, 15 मार्च।
एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। आज की गतिविधियों का मुख्य विषय ‘स्वस्थ शरीर और व्यसनमुक्त समाज’ रहा, जिसमें योग प्रशिक्षण, वृक्षारोपण और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए
दिन की शुरुआत श्री साई इंस्टीट्यूट की गोल्ड मेडलिस्ट प्रशिक्षक कुमारी शीतल सैनी द्वारा कराए गए योगाभ्यास से हुई। उन्होंने छात्राओं को प्राणायाम के अंतर्गत ओम का जाप और अनुलोम-विलोम, तथा आसनों में सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन और गोमुखासन का अभ्यास कराया।
इस दौरान शीतल सैनी ने बताया कि नियमित योग करने से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से
योग सत्र के उपरांत छात्राओं और शिक्षिकाओं ने कॉलेज परिसर में डहेलिया, नीम और आम के पौधे लगाए।
इस अवसर पर डॉ. पद्मावती तनेजा ने नीम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नीम वायुमंडल को शुद्ध करता है और आयुर्वेद में इसका विशेष औषधीय महत्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
नशा मुक्त भारत अभियान और नुक्कड़ नाटक
शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवियों ने बैरागी कैंप की बस्तियों में जाकर नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
इस नाटक में मयूरी, सोनाली, वंशिका, तनु, वैष्णवी, मानसी, शिवानी, कंचन, अंजलि और चंद्रकला ने अपने अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लोगों से नशा छोड़ने का भावपूर्ण आह्वान किया।
इस दौरान डॉ. पुनीता शर्मा ने छात्राओं को जानकारी दी कि ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा की गई थी, जो देश के 272 संवेदनशील जिलों में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रीमती रचना गोस्वामी और विनीत कुमार ने अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *