हरिद्वार, 15 फरवरी 2026। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मयूर दीक्षित के निर्देशन में खनन विभाग की टीम ने रामपुर रामघाटी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक 4×4 लोडर को जब्त किया है।
प्रशासन को सायंकाल सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला खनन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर पकड़े गए, जबकि एक अन्य वाहन को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। सभी जब्त वाहन चौकी भीकमपुर के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी और नियमित छापेमारी के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी सूरत में अवैध खनन न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें।
हरिद्वार: अवैध खनन पर सख्ती, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और 4×4 लोडर जब्त




Leave a Reply